Breaking News

जिधर देखूं जहाँ देखूं तेरा दीदार हो जाए

 

बुत्तखाना और नसुए-हरम देख रहे हैं |
साईं सनम को सारे सनम देख रहें हैं ||

करम इतना तो मुझ पे, साईं जी एक बार हो जाए,
जिधर देखूं ,जहाँ देखूं, तेरा दीदार हो जाए |

मुझे दुनिया से क्या मतलब,
मुझे तुमपे भरोसा है |
जिसे साईं नवाजे,
उसका बेडा पार हो जाए ||

गदाई आप के दर की,
शहंशाहों से बढ कर हैं |
अगर ये ही गुलामी है,
तो यह हर बार हो जाए ||

ना कोई इनके जैसा है,
फ़कीर साईं तो ऐसा है |
जो साईं रंग में रंग जाए,
तो पा-किर्दार हो जाए ||

लगादी जान की बाज़ी,
जो होगा देखा जाएगा |
साईं की जीत हो जाए,
हमारी हार हो जाए ||

हरेक मज़हब को साईं ने,
मोहोबत्त ही सिखाई है |
भरोसा साईं पे करले,
तो जय जयकार जो जाय ||

Check Also

khilji

भ्रष्ट्राचारियों के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए?

भ्रष्ट्राचारियों के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए, उसका उदाहरण हमारे इतिहास में घटी एक घटना से मिलता है। यह सजा भी किसी राजा या सरकार द्वारा नही बल्कि उसके परिजन द्वारा ही दी गई।