Breaking News

जो होता है अच्छा होता है

समुद्र के किनारे एक गांव था। जहां अमूमन मछुआरे रहते थे। वह अपनी नावें लेकर दूर-दूर तक गहरे समुद्र की ओर निकल पड़ते। एक दिन ऐसी ही स्थिति में तूफान आ गया। मछुआरों की नावें रास्ता भटक गईं।

ऐसे में मछुआरों के परिजन समुद्र किनारे आकर उनके सकुशल की उम्मीद करने लगे। वे सभी दुःखी थे। तभी एक और दुःखद घटना घट गई। एक मछुआरे की झोपड़ी में आग लग गई। महिलाओं ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहीं।

सुबह हुई सभी मछुआरे वापस आ गए। लेकिन जिस घर में आग लगी थी। उस मछुआरे की पत्नी ने अपने पति से कहा, हम बर्बाद हो चुके हैं क्योंकि कल रात हमारे घर में आग लग गई थी। अब कुछ भी नहीं बचा है।

यह सुनकर उसके पति के खुशी का ठिकाना न रहा वह बोला ईश्वर का धन्यवाद हो, ‘रात में जलती हुई झोपड़ी देखकर ही तो हम अपनी नावें किनारे पर लगा पाए। अगर ऐसा नहीं होता तो हम समु्द्र में खो जाते।’

संक्षेप में

जो होता है अच्छा होता है, बस आपका नजरिया उस अच्छे को सही दिशा में पहचान ले।

Hindi to English

There was a village on the seashore. Where the fishermen normally lived. He used to take his boats far and wide to the deep sea. One day the storm came in such a situation. Fishermen’s boats have gone astray.

In such cases, the fishermen’s family came to the sea and hoped for their well-being. They were all sad. Then another sad incident decreased. There was a fire in a fisherman’s cottage. Women tried to extinguish the fire but they failed.

All the fishermen who came in the morning came back. But the house in which the fire broke. The fisherman’s wife said to her husband, we are ruined because last night our house was set on fire. Now nothing is left.

It is not the place of happiness of her husband by listening to this, she said thank God, ‘Only after seeing the burning cottage at night, we could put our boats on the shore. If it did not happen then we would be lost in the sea. ‘in short

Whatever happens is good, just look at your attitude in that direction in the right direction.

Check Also

pati-patni

सहानुभूति और समर्पण

यह कहानी एक साधारण बुखार के दौरान पत्नी के प्यार और सहारे की गहराई को दिखाती है। एक अद्भुत बंधन जो बीमारी के समय में भी अदभुत उत्साह और....