Breaking News

कर्मो का भोग निश्चित हैं !!

एक सिद्ध आचार्य अपने शिष्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले | कुछ देर चलने के बाद वे थकान निकालने बीच घने जंगल में ही रुक गये | इतने में आचार्य को कुछ आवाजे सुनाई दी | ध्यान से सुनने पर आचार्य को समझ आया कि यह कुछ लोगो के रोने की आवाज हैं |उन्होंने शिष्यों को बोला- बालको ! सुनो ये  आवाजे कहाँ से आ रही हैं ? तब शिष्य एक दुसरे का मुंह देखने लगे क्यूंकि उन्हें कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही थी | फिर भी गुरु के आदेशानुसार उन्होंने थोड़ी दुरी पर आकार देखा |

केवल आचार्य को एक गहरे, अँधेरे कुएँ से कुछ लोगो के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी |आचार्य ने कुएँ में झाँक कर देखा तो उन्हें 5 लोग बहुत ही बुरी दशा में रोते हुए दिखाई दिए ,लेकिन शिष्यों को ना आवाज सुनाई दी और ना ही कुछ दिखाई दिया|

तब आचार्य ने उन पाँच लोगो को मुस्कुराते हुए देखा और पूछा – भाई किन कर्मो का भोग रहे हो ? तब वे पाँचों और जोर-जोर से रुदन करने लगे |

तब आचार्य ने शिष्यों को बताया- यहाँ 5 प्रेत आत्मायें हैं | यह सुनकर शिष्य डर गये | तब आचार्य बोले बालको डरों नहीं | तुम सभी इनसे ज्यादा शक्तिमान हो क्यूंकि तुम सब कर्मो से महान हो और ये सभी आज अपनी पिछली करनी का भोग रहे हैं | आज के समय में इनसे दुर्बल कोई नहीं हैं |

तब शिष्य ने पूछा इन्होने ऐसा क्या किया हैं ?

तब पहली आत्मा ने उत्तर दिया कि वह पिछले जन्म में ब्राहमण था | भिक्षा मांगता था लेकिन उस भिक्षा को भोग विलास में खर्च करता था |

दुसरे ने उत्तर दिया वह क्षत्रिय था और अपनी शक्ति का दुरुपयोग निर्बल, असहाय गरीबो पर करता था |

तीसरे ने उत्तर दिया कि वो बनिया था | बस खुद के फायदे की सोचता था और हमेशा मिलावट करके सामान बेचता था | जिस कारण कई लोग मारे गये |

चौथे ने उत्तर दिया वह क्षुद्र था |बहुत आलसी और जिम्मेदारी से भागता था अपने माता-पिता को पिटता था और दिन रात नशा करता था |

पांचवे ने उत्तर दिया वह एक लेखक था | अश्लील कथाये लिखता था उसने समाज को वासना का पाठ सिखाया था |

इस तरह वे सभी पापी अपने पापो को भोग रहे हैं |

उन्होंने आचार्य से निवेदन किया | आप गुरु हैं \आप दुनियाँ वालो को समझायें कि बुराई का रास्ता क्षण की ख़ुशी देता हैं लेकिन इसका दंड कई जन्मो तक अंधकार में भोगना पड़ता हैं |   

Moral

मनुष्य को कर्मो का फल भोगना ही पड़ता हैं फिर वो किसी भी जन्म में हो | कहते हैं जिस तरह ईश्वर हैं वैसे ही भूत भी होते है लेकिन वे जितने दुर्बल होते हैं उतना कोई नहीं | जितने कष्ट में वो होते हैं उतना कोई नहीं वे अपनी करनी का भोग करते हैं | क्षण की विलासिता कई जन्मो का डर बन जाती हैं | व्यक्ति कितना भी इतरा जायें नियति उसके कर्मो का हिसाब रखती ही हैं इसलिए सदैव सद्मार्ग पर चले अगर गलती हुई भी हैं तो उसे सुधारे |

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..