बहुत पहले एक राजा था, जिसकी रानी मर चुकी थी। राजा की एक बेटी थी। उसकी देखभाल के लिए उसने एक रानी से शादी की जिसकी तीन बदसूरत बेटियाँ थीं।
लेकिन नई रानी, राजा की बेटी को पसंद नहीं करती थी। उसके आदेश पर राजकुमारी खेतों में काम करती थी, और बिंदा नामक गाय की देखभाल करती थी। बिंदा एक जादुई गाय थी।
गाय, राजकुमारी को दूर लेकर जाती जहाँ राजकुमारी गाय के एक कान में प्रवेश करती। पेटभर खाकर और अच्छे कपड़े पहन कर वह दूसरे कान से बाहर निकलती।
वापस आते समय, वह फिर से पुराने कपड़े पहन लेती। एक दिन, उसकी सौतेली माँ को शक हुआ तो उसने अपनी एक बेटी को उसके पीछे भेजा। लेकिन वह सो गई और कुछ भी न देख पाई। ऐसा ही उसकी दूसरी बेटी के साथ हुआ।
लेकिन तीसरी बेटी नहीं सोई। उसने सब देख लिया कि कैसे राजकुमारी गाय के कान में प्रवेश करती है। उसने भी राजकुमारी की तरह करना चाहा पर गलत कान में जाने से वह गाय का बछड़ा बन गई।
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…