Breaking News

जीवन की सच्चाई

चला है जिक्र ,जीवन की घट रही है लंबाई|
सो जी में आया ,मैं भी देखूँ क्या है सच्चाई|
ना पढूं ,ना सुनूं , ना सफ़र करूं तो मरता हूँ |
किसी की परवाह नहीं करता कोई यहाँ पर,
काँटों से गुजरता हूँ ,मैं धोखों से उभरता हूँ |
आत्मविश्वास खोकर ,उम्मीद सारी खोकर,
मैं पल -पल यहाँ पर यूहीं मरता हूँ |
जीवन तेरी सच्चाई ,देख -देख कर सिंहरता हूँ |
आदतें सारी ,शायद शीघ्र छूट जायेगीं
रास्ते पुराने ,पुरानी डगर छूट जायेगी|
जीवन का मकसद रही ,उमंग छूट जायेगी|
खुशहाल जिंदगी का एक ख़्वाब हूँ , बिखरता हूँ |
जीवन तेरी सच्चाई ,देख देखकर डरता हूँ |
वो थकावटरहित सवेरा ,क्या मिल पायेगा?
झिलमिलाता आकाश, क्या अँधेरे से निकल पायेगा?
उछलता हूँ ,रुकता हूँ ,ठहरता भी हूँ कभी कभी,
मैं खुमार हूँ जीवन का ,ऐसे ही उतरता हूँ |
ऐसा ही हूँ ,मैं जीवन हूँ , जन्मता हूँ,मरता हूँ |

Reality of life
It is mentioned that the length of life is decreasing.
So I came, let me also see what is the truth.
If I don’t read, don’t listen, don’t travel, I die.
no one cares no one here
I pass through thorns, I emerge from deceit.
Losing confidence, losing all hope,
I just die here moment by moment.
Life is your truth, I sing after seeing it.
Habits are all, probably will be lost soon
The old way, the old road will be missed.
The purpose of life has been, the enthusiasm will be lost.
I am a dream of a happy life, I am shattered.
Life is afraid of seeing your truth.
That exhausting morning, what will you get?
Shining sky, will you be able to get out of the darkness?
I jump, I stop, I even stand sometimes,
I am the joy of life, I come down like this.
I am like this, I am life, I am born, I die.

Check Also

khilji

भ्रष्ट्राचारियों के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए?

भ्रष्ट्राचारियों के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए, उसका उदाहरण हमारे इतिहास में घटी एक घटना से मिलता है। यह सजा भी किसी राजा या सरकार द्वारा नही बल्कि उसके परिजन द्वारा ही दी गई।