एक बार जैकी नाम का एक लड़का था। वह हमेशा साइकिल चलाने का सपना देखता था। उसके सपनों में उसकी साइकिल का रंग सुनहरा और साइकिल की सीट का रंग लाल होता था।
उसके हेन्डिल पर एक चमकीली घंटी लगी होती थी। उसे घंटी की आवाज़ बहुत अच्छी लगती थी। उसके पैरों के नीचे सफेद बादल होते थे। सपने में जहाँ भी वो साइकिल चलाता, उसके आगे तितलियाँ उड़ती रहती थीं।
साइकिल चलाते हुए वह कई परियों और हज़ारों तारों से मिला। एक बार उसने सांता क्लॉज़ को भी अपनी साइकिल की सैर कराई। जिसके बदले में उन्होंने उसे बहुत सारी मिठाईयाँ दी।
लेकिन दुख की बात यह थी कि वास्तव में, वह अभी तक साइकिल नहीं चला पाया था। परंतु उसे कभी इस बात का दुख नहीं हुआ, लेकिन वह सपनों में देखी हुई साइकिल की सैर को हमेशा याद रखना चाहता था।
wish4me Your wish may come true today…