एक बार जतिन नाम का लड़का था जिसे जानवरों से बहुत प्यार था। एक दिन, जब वह स्कूल से आ रहा था तो उसने एक कुत्ते को झाड़ियों में फंसा हुआ देखा।
जतिन को उस पर बहुत दया आई और वह उसे घर ले आया। उसके माता-पिता उस कुत्ते को जानवरों के डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बहुत जल्द उसके बहुत से पिल्ले होंगे।
अब जतिन ने उस कुत्ते के मालिक को ढूंढने का फैसला किया। उसने आस-पास की कई जगहों में, कुत्ते का वर्णन करते हुए कई पर्चे लगा दिए। उन पचों में उसने अपना फोन नम्बर भी लिखा था।
कई दिन बाद, एक दिन कुत्ते के मालिक ने वह पर्चा देख लिया। उसने जतिन से फोन पर बात की और कुत्ते को लेने उसके घर आ गया।
उसने जतिन को बहुत धन्यवाद किया। उसने जतिन को एक पिल्ला उपहार में देने का वादा भी किया। अब इससे अच्छा उपहार जतिन के लिए क्या हो सकता था?
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…