Breaking News

मछुआरा और शिकारी !!

एक शिकारी बहुत सारे शिकार लेकर पहाड़ से नीचे उतर रहा था। अचानक उसके सामने मछलियों से भरा थैला लिए एक मछुआरा आ गया। दोनों मिले और थोड़ी बातचीत के बाद ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

मछुआरे ने शिकार खाने की इच्छा जताई और शिकारी का मन मछलियाँ खाने का था। दोनों ने अपना-अपना सामान एक-दूसरे से बदल लिया।

अब तो दोनों की ही यह आदत बन गई। हर दिन वे अपना-अपना सामान एक-दूसरे से बदल लेते। एक दिन जब वे दोनों साथ बैठे भोजन कर रहे थे,

तभी एक बुद्धिमान व्यक्ति वहाँ आया। उसने दोनों को अपना अपना भोजन बदलते देखा। कुछ देर सोचने के बाद वह दोनों से बोला, “दोस्तो,

अगर तुम लोग हर दिन अपना भोजन आपस में बदलते रहे तो कुछ ही दिनों में तुम्हें इसमें मजा आना बंद हो जाएगा और फिर से अपना भोजन करने का मन करने लगेगा।

Moral of Story

शिक्षा : खुशी पाने के लिए कुछ परहेज भी करना चाहिए।”

  • Videos
  • Playlists
  • 359 more
  • 18 more
    • Check Also

      bharat-bhushan

      भारत भूषण

      सितारा भी कभी इतनी गर्दिश में पड़ गया था कि उन्हें अपना गुजारा चलाने के …