शनि, मंगल और शुक्र, तीनों देवों ने निश्चय किया कि वे एक-एक चीज ऐसी बनाएं, जो एकदम संपूर्ण हो। शनि ने मनुष्य को बनाया| मंगल ने बैल बनाया और शुक्र ने एक मकान बनाया।
अब उन लोगों ने नारद मुनि को बुलाया और उनसे निर्णय करने को कहा कि इन तीनों में से कौन संपूर्ण है। नारद ने बैल से शुरुआत की और उसमें कमी ये पाई कि उसके सींग आँखों से ऊपर है।
“इस कारण बैल अपने सींग तो देख ही नहीं पाएगा,” नारद ने कहा। अब बारी मनुष्य की थी। नारद मुनि ने पाया कि मनुष्य भी संपूर्ण नहीं है क्योंकि उसकी छाती में खिड़कियाँ नहीं हैं जिस कारण उसके अंदर के विचार बाहर नहीं आ सकते।
अब बारी मकान की आई। मकान में नारद ने कमी पाई कि उसमें पहिए नहीं हैं, जिस कारण वह चल-फिर नहीं सकता। यह सुनकर शनि ने कहा, “आपके जैसा गलतियाँ गिनाने वाला कभी संतुष्ट नहीं हो सकता।
Moral of Story
शिक्षा: दूसरों की गलतियाँ तब गिनाइए, जब आप स्वयं कोई ऐसी चीज बना लें जिसमें कोई कमी न हो।”
wish4me Your wish may come true today…