आँगने में बधैया बाजे ..
चंद्रमुखी मृगनयनी अवध की
तोड़त ताने रागने में
बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..
प्रेमभरी प्रमदागन नाचे
नूपुर बाँधे पायने में
बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..
न्योछावर श्री राम लला की,
राम लला की, श्री भरत लला की,
भरत लला की, श्री लखन लला की,
लखन लला की, शत्रुघन लला की,
नहिं कोउ लाजत माँगने में
बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..
सियाअली यह कौतुक देखत
बीती रजनी जागने में,
बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..
wish4me
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…