मोकू दे जा दधि को दान गुजरिया मटकी वारी,
गुज़रिया मटकी वारी मोकू दे जा दधि को दान,
गुजरिया मटकी वारी
तू कौन गाँव की गौरी तू किसकी छोरी,
तेरो का है प्यारो नाम गुजरिया मटकी वारी,
मोकू दे जा दधि को दान गुजरिया मटकी वारी,
मैं बरसाने की गौरी वृषभान बाबा की छोरी,
मेरो प्यारो राधा नाम मैं हूँ बरसाने वाली,
गुजरिया मटकी वारी मोकू दे जा दधि को दान,
गुजरिया मटकी वारी…
मैं बरसाने से आई और नन्द गाँव से ब्याही,
मेरो श्याम लगे भरतार मैं हूँ बरसाने वारी,
गुजरिया मटकी वारी मोकू दे जा दधि को दान,
गुजरिया मटकी वारी….
तेरे सर पे मटकी भारी तू चाल चले मतवारी,
तेरी सूरत पे बलिहारी गुजरिया मटकी वारी,
मोकू दे जा दधि को दान,
गुजरिया मटकी वारी…..
मोकू दे जा दधि को दान गुजरिया मटकी वारी,
गुज़रिया मटकी वारी मोकू दे जा दधि को दान,
गुजरिया मटकी वारी…….
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…