Breaking News

बिना मथले न निकली


बिना मथले न निकली रतन हीरा

ध्रुव जी मथले प्रह्लाद जी मथले
नारद जी मथले बजाय विना,
बिना मथले न निकली,

काठ के मथनियाँ से दहिया मथाला,
ज्ञान के मथनियाँ चलेला धीरा,
बिना मथले न निकली,

कहत कबीर सुन ए भाई साधो,
ए जीवन के मिट्टी अनमोल हीरा,
बिना मथले न निकली,


मोहे हूँक लगी दर्शन की दर्शन कैसे पाउगी
मेरे रोम रोम में कान्हा दर्शन कैसे पाउंगी,
मोहे हूँक लगी दर्शन की दर्शन कैसे पाउगी

कान्हा बंसी मधुर बजावे मेरे मन का चैन चुरावे,
सुध बुध खो के बैठी कान्हा दर्शन कैसे पाउगी
मोहे हूँक लगी दर्शन की दर्शन कैसे पाउगी

सांवली सूरत मन में समाये
मोहनी मूरत मन को भाये,
कान्हा धुन में हुई मस्तानी दर्शन कैसे पाउगी
मोहे हूँक लगी दर्शन की दर्शन कैसे पाउगी

साबुन से मैं मल के नहाई मन का मैल मैं धो न पाई,
मैंने जपी न मन की माला दर्शन कैसे पाउगी
मोहे हूँक लगी दर्शन की दर्शन कैसे पाउगी||

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...