Breaking News

कृष्ण नाम की रंगी चुनरिया


कृष्ण नाम की रंगी चुनरिया
अब रंग दूज भाये ना

बोझा भारी  रैन आहारी
जाउ कहा मैं  कृष्ण मुरारी,
हठ पकड़ी है  मेरे दिल ने,
और के द्वारे जाए ना
कृष्ण नाम की

लोक लाज मैं  तजजी सावरिया
बन बन डोलू  बन के बावरिया।।

लोक की लाज और परलोक की
सब तजके ग्रीह काज भजूंगी।
चाहे कलंक लगेरी मोहे सजनी
मैंतो प्रियतम प्यारे के संग रहूंगी,

लोक लाज मैं तजी सावरिया
बन बन डोलू बनके बावरिया।
गिरधर मेरे तेरी दासी,
कही चैन अब पाये ना,
कृष्ण नाम की॥

रंग तुम्हारा चढ़ गया मोहन
बन गयी मैतो तेरी जोगन
(प्यासा) की अंखिया रास्ता निहारे
क्यु तू दर्स दिखाए ना।
कृष्ण नाम की रंगी चुनरिया………….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...