जरा फोन मिलाओ कान्हा से बात मुझे करनी है…-2
जब री फोन मथुरा में मिलाया, घण्टी बजी देवकी ने उठाया,
हैल्लो……..कौन ? कान्हा है! कान्हा गए वृंदावन में,
बात मुझे करनी है…..
जब री फोन वृंदावन में मिलाया, घण्टी बजी यशोदा ने उठाया,
हैल्लो……कौन ? कान्हा है ! कान्हा गए गऊ चराने,
बात मुझे करनी है…….
जब री फोन गऊशाला मिलाया, घण्टी बजी ग्वालो ने उठाया,
हैल्लो………कौन ? कान्हा है ! कान्हा गए सखियों संग,
बात मुझे करनी है…….
जब फोन सखियों को मिलाया, घण्टी बजी राधा ने उठाया,
हैल्लो………कौन ? कान्हा है ! कान्हा बसे मेरे मन में,
बात मुझे करनी है……
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…