Breaking News

श्याम प्रेम का लगेया रोग


श्याम प्रेम का लगेया रोग
मुझे दर्शन की बड़ी उम्मीद
पागल कहने लगे हैं लोग
देर करो ना दिखो अब दीड
मुझे दर्शन की बड़ी उम्मीद
श्याम प्रेम का लगेया रोग ……………

दुनिया ने रुला दिया तूने हंसा दिया
इश्क़ तेरे ने बाबा दीवना बना दिया
तेरी लगन लगी मन में ज्योत जगी
जब से तेरा साथ मिला हर ख़ुशी है मिली
बाबा दिल ये माने ना तेरे बिना कुछ भी जाने ना
श्याम प्रेम का लगेया रोग ………………..

मेरे श्याम पिया लागे ना जिया
मेरे मन मंदिर में घर अपना बना लिया
कुछ ऐसा कर जाएँ तेरी रेहमत हम पाएं
तेरी कृपा से बाबा पापी भी तर जाएँ
प्यार में तेरे ओ मेरे श्याम
मैंने छोड़ा है सारा जहाँ
श्याम प्रेम का लगेया रोग ………………..

राजू को बाबा तेरी ज़रूरत है
मोना कहती सांवरिया हमें तुमसे मोहब्बत है
तुझको बुलाएँगे पलकें बिछाएंगे
प्रिंस कहता बाबा तुमको ही चाहेंगे
अब सुनले तू सांवरिया मैंने तेरा ही नाम लिया
श्याम प्रेम का लगेया रोग……….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...