होली मे उड़ाके रे गुलाल,
तंग नन्द लाल करे,
संग संग लेके ग्वाल बाल तंग नन्द लाल करे,
भरे श्याम रंग मारे पिचकारी,
भीगे तन मन भीगे साडी,
मैं तो शरमो हया से भई लाल,
तंग नन्द लाल करे……
कस के पकड़ी नरम कलाई,
प्रेम रंग रंग दियो कन्हाई,
भरो अभीर से गाल,
तंग नन्द लाल करे,
गोकुल हुआ देविंदर दीवाना,
रंग गयो श्याम रंग बरसाना,
कुलदीप प्रेम का जाल ,
तंग नन्द लाल करे,
संग संग लेके ग्वाल बाल तंग नन्द लाल करे,,,,,,,,,,
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…