Breaking News

छबीलो मेरो कान्हा ब्याहन जाए


छबीलो मेरो कान्हा ब्याहन जाए
ब्याहन जाए वो तो ब्याहन जाए, रंगीलो मेरो कान्हा ब्याहन जाए

मेरे कान्हा के सर मुकुट बिराजे
चितवन चित्त चुराए, छबीलो मेरो ब्याहन जाए

मेरे कान्हा के गल मोतियन माला
वो तो चूमत चरणन जाए, छबीलो मेरो ब्याहन जाए

मेरो कान्हा मानो कमल मधुमय
मधुकर रहे मंडराए, छबीलो मेरो ब्याहन जाए

मेरे कान्हा के होंठ पान की लाली
बोलत फूल झराए, छबीलो मेरो ब्याहन जाए

मेरो कान्हा छवि रूप पिटारी
वो तो कोटिन काम लजाये, छबीलो मेरो ब्याहन जाए

मेरे कान्हा के मन लगी चटपटी
वो तो राधा जू को मन ललचाये, छबीलो मेरो ब्याहन जाए

रसीलो मेरो कान्हा ब्याहन जाए, रंगीलो मेरो कान्हा ब्याहन जाए……….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...