Breaking News

ढोलिया ढोल बजा दे जमके जनम लियो


ढोलिया ढोल बजा दे जमके जनम लियो राधा रानी ने
हमारी ब्रज की ठकुरानी ने राधा रानी ने

राधा रानी है महारानी सारे ब्रज की है ठकुरानी
रत्न पालने में झूला झूले श्री धामा की प्यारी
ढोलिया ढोल बजा दे जमके………..

भानु भवन में बाजे बधइया हर्ष रही है कीर्ति मैया
भर भर हीरे मोती लुटावे जावे बलिहारी
ढोलिया ढोल बजा दे जमके………..

बरसाने में आनंद भारी नाच रही है सखियाँ साड़ी
रस्कन की सिरताज है जन्मी बाबा की प्यारी
ढोलिया ढोल बजा दे जमके………..

रिद्धि सिद्धि तेरे द्वार पे आवे कृष्ण पल्लवी मंगल गावे
निरख निरख मुख सखी रंगीली जावें बलिहारी
ढोलिया ढोल बजा दे जमके……..

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...