Breaking News

तेरा पल पल बीता जाए मुख से जप ले नमः शिवाय

15तेरा पल पल बीता जाए, मुख से जप ले नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥

शिव शिव तुम हृदय से बोलो,
मन मंदिर का परदा खोलो।
अवसर खाली ना जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥

यह दुनिया पंछी का मेला.
समझो उड़ जाना है अकेला ।
तेरा तन यह साथ न जाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय ॥

मुसाफिरी जब पूरी होगी,
चलने की मजबूरी होगी।
तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥

शिव पूजन में मस्त बने जा
भक्ति सुधा रस पान किये जा।
दर्शन विश्वनाथ के पाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥

Check Also

nastik

एक नास्तिक की भक्ति

इस कहानी में हरिराम नामक आदमी के बदलते दृष्टिकोण और उसकी नास्तिकता से बच्चे को दवा देने की भरपूर भावना को दर्शाया गया है।.........