Breaking News

आई आई कान्हा तेरी याद

आई आई कान्हा तेरी याद आई,
मेरे दिल की धडकन ने आवाज लगाई
आई आई कान्हा तेरी याद

दूर रह कर मुझे तेरी याद आएगी
तेरे बिन राधा रो रो के मर जायेगी,
एह बंसी वाले सही जाए न जुदाई
आई आई कान्हा तेरी याद

बंसी की धुन सुन भागी चली आती हु
देखू तुझे तो चैन न पाती हु,
नजरो से दूर होके नींद है रुलाई
आई आई कान्हा तेरी याद

भूल न पाऊ मैं तेरी मीठी बातो को
सरिता मिटाए कैसे श्याम तेरी यादो को
संवारे सलोने तेरी कैसी है जुदाई
आई आई कान्हा तेरी याद,,,,,,,,

Check Also

maut kee shahajaadee

एक प्रेरणादायक कथा

एक प्राचीन कहानी जो बताती है कि अकाल मृत्यु से कैसे बचा जा सकता है। एक राजकुमार की विवाह के बाद उसे अकाल मृत्यु के खतरे से कैसे बचाया गया....