Breaking News

आली री मोहे लागे वृन्दावन


आली री मोहे लागे वृन्दावन नीको,
सखी री मोहे लागे वृन्दावन नीको….
राधे श्याम श्याम श्याम राधे श्याम,
सीता राम राम राम राधे श्याम ……

घर घर तुलसी ठाकुर सेवा दर्शन गोविंद जिको,
आली री मोहे लागे वृन्दावन नीको…

राधे श्याम श्याम श्याम राधे श्याम,
सीता राम राम राम राधे श्याम…

निर्मल नीर बहत यमुना को भोजन दूध दही को,
आली री मोहे लागे वृन्दावन नीको….


जब गाय नही होगी, गोपाल कहाँ होंगे,
हम सब इस दुनिया मे, खुशहाल कहाँ होंगे॥

गौ माँ ने सिँघो पर, धरती ये धारी है,
भोले शिव शंकर की, नन्दी पे सवारी है,
नन्दी के बिना भोले, असवार कहाँ होंगे।
जब गाय नही होगी, गोपाल कहाँ होंगे॥
हम सब इस दुनिया मे……

गौ माता की महिमा, क्या तुमको बतलाऊं,
नही शक्ति है मुझमें, मे इसको लिख पाऊ,
जब माँ ही रहेगी ना, तो लाल कहाँ होंगे,
जब गाय नहीं होगी, गोपाल कहाँ होंगे॥
हम सब इस दुनिया मे……

मेरे कृष्ण कन्हियाँ भी, गऊ सेवा करते है।
गऊ सेवा करने से, गोविन्द कहाते है।
जब गाय रहेंगी ना, गोविन्द कहां होंगे॥
जब गाय नहीं होगी, गोपाल कहाँ होंगे॥
हम सब इस दुनिया मे……

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....