आन वसो नंदलाल, मेरे सूने मंदिर में ll
छाया जिस में, घोर अँधेरा l
तुम आओ तो, होवे उजियारा l
तुम बिन, है सुनसान, मेरे सुने मंदिर में,,,
आन वसो नंदलाल,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
घण्टे और, घड़ियाल नहीं है l
सामग्री का, थाल नहीं है l
मोह माया, का है जाल, मेरे सुने मंदिर में,,,
आन वसो नंदलाल,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मेरा मन, दर्वेश नहीं है l
बगुले जैसा, भेस नहीं है l
प्रेम का है, यह हाल, मेरे सुने मंदिर में,,,
आन वसो नंदलाल,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कान्हा मेरे, मंदिर आना l
मेरे हाथों, भोग लगाना l
आना, हो के दयाल, मेरे सुने मंदिर में,,,
आन वसो नंदलाल,,,,,,,,,,,,,,,,
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…