अगर श्याम काम आया इक तेरा नाम आया
जो माँगा दे दिया और देके न जताया
अगर श्याम काम आया इक तेरा नाम आया
है नसीब मेरा अच्छा उतने बुला लिया है,
मेरे श्याम खाटू वाले तूने क्या नही किया है
चोकठ पे सिर जो रखा बड़ा आराम आया
अगर श्याम काम आया इक तेरा नाम आया
तुझे याद करके देखा बदली है तुमसे,
रेखा किस्मत में जो भी नही था वो भी दिया है तूने,
माटी में मिल चूका था तूने गले लगाया
अगर श्याम काम आया इक तेरा नाम आया
उल्जा था मैं भवर में न किनारा मिल रहा था,
इक था तेरा सहारा तूफान चल रहा था
माहि का हाथ पकड़ा किनारे पे लगाया
अगर श्याम काम आया इक तेरा नाम आया……….
wish4me Your wish may come true today…