अगर तुम में चोरी की, आदत न होती ,
तो ब्रज में यूँ मोहन, बगावत न होती ,,
जो घर-घर में माखन, चुराया न होता ,
तो हर दिन तुम्हारी, शिकायत न होती,
जो माखन की मटकी, लुटाई न होती ,
यूँ घर-घर में चर्चा, कन्हाई न होती ,
अगर तुम में चोरी की…….
भला कौन कहता, तुम्हें चोर छलिया,
बिगाड़ी किसी की, अमानत न होती ,
ये हँसना हँसाना, ये मन का लुभाना ,
सभी भूल जाते, ये बातें बनाना ,
अगर तुम में चोरी की………..
मज़ा तुम को चोरी का, मिल जाता मोहन,
गुजरिया में अगर जो, शराफत न होती ,
पकड़ के गुजरिया, तुम्हे कैद करती ,
नन्द की कचहरी में, फिर पेश करती,
अगर तुम में चोरी की……..
तो दफा 457, तुम पे लगती ,
कसम से तुम्हारी, जमानत न होती ,
कभी चीर हरना, कभी लूट लेना ,
ये करम हैं तुम्हारे, किसे दोष देना ,
अगर तुम में चोरी की…….
गुजरिया को झूठी, समझ लेते चेतन,
अगर तुम में ऐसी, शरारत न होती ,
अगर तुम में चोरी की…….
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…