आजा मेरे कन्हैया ,मेरी बीच भँवर में नैया ,
तु ही पार लगैया बाबा, तु ही खेवनहार
मेरे श्याम सलोने साँवरा तु मोटो लखदातार
बड़ी आस लगा दर पे आया ,
मेरे नैन बहे बिलख़ै काया ,
तुम धीर बंधाओ नाथ मेरे , सर पे रखदो तुम हाथ मेरे ,
माँझी बनो कन्हैया, करदो पार खिवैया,
हे दुनिया के रचैया, करदो इतना उपकार
मतलब की है दुनियादारी ,
या हंसी करै बाबा म्हारी,
ना देर लगाओ गिरधारी, म्हानै पड़ी ज़रूरत है थारी,
आजा रास रचैया, ओ बंसी के बजैया,
पार करो म्हारी नैया, ना देर करो सरकार
क्यूँ देर भई जग के स्वामी,
थारी नज़र करो म्हारै कानी
हारे का साथ सदा देते , निज भक्तों को अपना लेते,
लाज रखो असुवन की , पीड़ हरो म्हारै मन की,
‘देवकी नंदन ‘ की , थे अरज़ करो स्वीकार………
Check Also
कैलाश पर्वत के रहस्य
कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...
wish4me Your wish may come true today…