एक राजकुमार को शिकार का बहुत शौक था। वह बहुत बहादुर था। उसने बहुत भयंकर जानवरों का शिकार किया था। एक दिन उसने एक ड्रेगन का शिकार करने का फैसला किया।
वह जंगल में गया और बहुत जल्द उसे एक बड़ा ड्रेगन मिला। उसने तीर से निशाना लगा कर उसे मार डाला। परंतु अगले ही पल एक छोटे मादा ड्रेगन ने उस पर हमला कर दिया।
राजकुमार ने उसे भी मार डाला। तभी उसने एक गुफा में चार नवजात ड्रेगन-बच्चों को देखा। उनको देखकर उसे बहुत दुख और पश्चाताप हुआ कि उसने बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया था। वह उन बच्चों को महल में ले आया और उन्हें पालने लगा।
जब भी उसे विवाह करने के लिए कहा जाता वह कहता-“मैं उस लड़की से शादी करूँगा जो बहादुर हो और ड्रैगन की सवारी कर सके।” आखिर में उसे एक सुंदर राजकुमारी मिली जिसको ड्रेगन की सवारी करना पसंद था।
राजकुमार ने उससे विवाह कर लिया और वे सारा जीवन ड्रेगन की सवारी करते रहे।
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…