बहारो फूल बरसाओ मेरे घर श्याम आये है
मेरे घर श्याम आये है राधे को संग लाये है,
हवाओं रागनी गाओ मेरे घर श्याम आये है
बहारो फूल बरसाओ मेरे घर श्याम आये है
सुनो विनती माँ गंगे तुम मेरी कुटियाँ में आ जाओ
प्खारो इनके चरणों को मेरे घर श्याम आये है
बहारो फूल बरसाओ मेरे घर श्याम आये है
सुनो काली घटाए तुम लगा दो आँख में काजल
नजर इनको न लग जाए मेरे घर श्याम आये है
बहारो फूल बरसाओ मेरे घर श्याम आये है
यहाँ रोशन हुआ सारा धरा पे स्वर्ग आया है
मेरे प्रभु संग लाये है मेरे घर श्याम आये है
बहारो फूल बरसाओ मेरे घर श्याम आये है
मेरे घर में सदा रेहना कभी न छोड़ के जाना
येही संजय की अर्मेजी है मेंरे घर श्याम आये है
बहारो फूल बरसाओ मेरे घर श्याम आये है………
wish4me Your wish may come true today…