Breaking News

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे

अंजीर (Anjeer) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर का सेवन तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होता है। जानिए सुबह खाली पेट अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कब्ज की शिकायत होती है दूर

अंजीर का सेवन कब्ज (Constipation) की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए रात में ही अंजीर को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लेना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत

अंजीर का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2 अंजीर का सेवन करना चाहिए

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना चाहिए।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है

वजन बढ़ता है

अंजीर के सेवन से वजन (Weight) बढ़ाने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, कैलोरी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से वजन बढ़ता है।

अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से क्या होता है?

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जो हृदय संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण है।

रोज कितने अंजीर खाने चाहिए?

अंजीर को रोजाना खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. एक दिन में 2 से 3 अंजीर खाना पर्याप्त हो सकता है.

अंजीर गर्म है या ठंडा?

अंजीर एक गाढ़ा मीठा और कसैला फल है जो पचने में कठिन होता है और इसमें शीतलता प्रदान करने वाली शक्ति होती है। आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार अंजीर में आवश्यक पोषक तत्वों की अच्छाई वात और पित्त को संतुलित करने में मदद करती है। अंजीर आंत को साफ करने और सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में फायदेमंद है।

खजूर या अंजीर में से कौन सा बेहतर है?

खजूर या अंजीर में से कौन सा बेहतर है?अंजीर और खजूर दोनों में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। लेकिन दोनों ही न्यूट्रीशलन वैल्यू अलग-अलग होती है। अंजीर में खजूर की तुलना में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि अंजीर खजूर से अधिक फायदेमंद होता है

  • Videos
  • Playlists
  • 358 more
  • 18 more
    • Check Also

      bharat-bhushan

      भारत भूषण

      सितारा भी कभी इतनी गर्दिश में पड़ गया था कि उन्हें अपना गुजारा चलाने के …