द्वारिका में रखा सुदामा ने, पहला कदम,
उसी पल हो गयी, आँखे कान्हा की नम,
कैसे दौड़े कन्हैया कुछ कहा नहीं जाये ,
बिना मिले मेरे शाम से अब रहा नहीं जाये ,
कान्हो को देख सुदामा, भूल गए गम ,
अपने हाथो से कान्हा छप्पन भोग खिलाये,
सब रनिया सेवा में , मिलके चवर हिलाये,
सेवा मै जितनी करू आज, उतनी है काम,
भोला भोला सुदमा अपनी पोटली छुपाये ,
अन्तर्यामी मेरे शाम से, कुछ चुप नहीं पाए ,
मेरे रहते तुमने सही प्यारे, इतने सितम,
ऐसा भव्य निराला प्रेम, आँखे भर आये ,
इससे आगे कुछ ललित से, कहा नहीं जाये,
जग से न्यारा है, ऐसा है ये प्रेम मिलन,,,,,,,,,
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…