Breaking News

बुध ग्रह शांति के अचूक उपाय

ज्योतिष अनुसार ग्रहों का हमारे जीवन से गहरा नाता होता है। जिस व्यक्ति के सभी ग्रह मजबूत होते हैं उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। वहीं अगर ग्रह पीड़ित अवस्था में हों तो तमाम परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। यहां हम बात करेंगे बुध ग्रह के बारे में जिसका हमारे करियर की तरक्की में बड़ा योगदान माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उनका संवाद कौशल काफी बढ़िया होता है। ऐसे लोग अपनी बौद्धिक क्षमता और संवाद कौशल के दम पर करियर में बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल रहते हैं। जानिए कैसे इस ग्रह को कर सकते हैं मजबूत।

बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं। * बुध व्यापार के देवता तथा व्यापारियों के रक्षक हैं। * बुध चन्द्र और तारा के पुत्र है।

भगवान गणेश की पूजा करने से बुध मजबूत होगा। इसलिए हर बुधवार को गणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें।

बुध ग्रह को बहुत अधिक प्रभावशाली माना जाता है। कहते हैं कि बुध ग्रह से मनुष्य की बुद्धि, मस्तिष्क, त्वचा तो प्रभावित होती ही है। साथ ही इसकी वजह से करियर भी प्रभावित होता है। कहते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में उनका बुध ग्रह मजबूत होता है उन्हें वाणिज्य, गणित, बैकिंग और व्यवसाय में आसानी से कामयाबी हासिल हो जाती है।
मान्यता है कि जिनका बुध ग्रह उच्च स्थिति में होता है वो आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ऐसे लोगों को कभी त्वचा और बालों से संबंधित रोग नहीं सताते हैं। इसके अलावा बुध ग्रह को वाणी से संबंधित दोष दूर करने के लिए भी प्रसन्न किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ बहुत आसान और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं।

बुध को मजबूत करने के उपाय

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय (Jyotish Remedies for Budh Grah)
बुधवार के दिन सूर्यास्त होने से पहले गाय को हरा चारा खिलाएं।
बुधवार को हरे रंग का खाना खाएं।
हर बुधवार आठ साल से छोटी कन्याओं को हरे रंग की चूड़ियां, हरे वस्त्र या हरा भोजन दान करें।
जरुरतमंद लोगों को हरी मूंग की दाल, साग, पालक या कोई भी हरा खाद्य पदार्थ दान करें।

गरीबों में हरे रंग का पेय पदार्थ बांटें।
बुधवार को हरे रंग के आसन पर बैठकर बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
हर बुधवार हरे रंग के वस्त्र पहनें।

सुहागन स्त्रियों को हरी चूड़ियां दान करें।
निर्धनों को बुधवार के दिन हरे रंग का भोजन खिलाएं।
रोजाना बुध स्तोत्र का पाठ करें। अगर रोज पाठ न कर पाएं तो बुधवार को जरूर करें।

अपने हाथ में या गले में हरे रंग का धागा पहनें।
खाना खाते समय रोज एक हरी मिर्च खाएं। अगर मिर्च न खा पाएं तो उसके बीज खा सकते हैं।
अगर आपको त्वचा, वाणी या बालों से संबंधित रोग बहुत परेशान करते हैं तो हरे रंग की जुराब पहनें या

रोजाना बुध ग्रह संबंधी मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है- ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पन्ना रत्न को धारण करना शुभ हो सकता है।

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..