रखियो लाज हमारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,
नमन आप को रोहणी नन्द चरणों में नत मस्तक बंधन
करती दुनिया सारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,
हल धर हर दुःख हर लेते हो घर घर मंगल कर देते हो,
केह्ती दुनिया सारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,
भक्त तुम्हारे द्वार पे आते उनके सब संकट मिट जाते,
कट जाते दुःख भारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,
रजो झूठी कसम न खावे भप्पा भजन तुम्हारे गावे,
बन के प्रेम पुजारी,दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी…………
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…