शिव की करो आराधना |
सुनते हैं वो हर प्रार्थना ||
वो सब के पालनहारे हैं, श्रृष्टि के रचना कार हैं |
उनकी शरण मे जो गया, उस भक्त का उधार है |
चरणों मे उनके बैठना, हाथो से उनको थामना ||
भोले हैं वो प्यारे भी हैं, सब देव मे न्यारे भी है |
माना गले मे सर्प भी, त्रिशूल वो थामें भी हैं |
त्रिदेव हैं, त्रिनेत्र हैं, जाने वो सब की भावना ||
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…
