तुम को जो देखे वो तेरे ही हो जाते है
प्यारी प्यारी सूरत में तेरी खो जाते है
काले नैनो में छवि दिखती है श्याम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,
यशोदा का लला जो जग को रुलाता है,
वो भी तेरे पीछे पीछे मुरली बजाता है,
राधे नाम बोले देखो बंसी घनश्याम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,
शीश जुकाते सभी तेरे चरण में
तरे तीनो लोका आके तेरी शरण में
महिमा निराली है बरसाने धाम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,
बंद दरवाजे संजय किस्मत के खोल रे
बस इक बार प्यारे राधे राधे बोल रे,
कमी न होगी कभी ऐशो आराम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,,,,,,,
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…