दुनियाँ से दिल लगाकर, दुनियाँ से क्या मिलेगा ll
बाबा का नाम जप ले, तुझे आसरा मिलेगा l
दुनियाँ से दिल लगाकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जिसको तूँ समझें अपना, वोह तो है झूठा सपना l
तेरा श्याम है सहारा, बस उनका नाम जपना l
सब द्वार बंद होंगे, यह दर खुला मिलेगा l
बाबा का नाम जप ले, तुझे आसरा मिलेगा l
दुनियाँ से दिल लगाकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कितना छुपा ले दामन, बाबा को सब पता है l
नेकी बदी को तेरी, हर पल वोह लिख रहा है l
जिस दिन हिसाब लेगा, उसे क्या जबाब देगा l
बाबा का नाम जप ले, तुझे आसरा मिलेगा l
दुनियाँ से दिल लगाकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दौलत हो या हकूमत, ताक़त हो या जवानी l
हर चीज़ मिटने वाली, हर चीज़ आनी जानी l
यह सब गरूर एक दिन, मिटटी में जा मिलेगा l
बाबा का नाम जप ले, तुझे आसरा मिलेगा l
दुनियाँ से दिल लगाकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…