Breaking News

सुबह सुबह ले शिव का नाम

8सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे यह शुभ काम ।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम ।
देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

शिव के चरणों में मिलते सारी तीरथ चारो धाम ।
करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम ।
शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

Check Also

nastik

एक नास्तिक की भक्ति

इस कहानी में हरिराम नामक आदमी के बदलते दृष्टिकोण और उसकी नास्तिकता से बच्चे को दवा देने की भरपूर भावना को दर्शाया गया है।.........