Breaking News

एक सैनिक की दिल को छू लेने वाली कहानी !!

दोस्तो एक सैनिक जिसे दूसरे देश युद्ध के लिए जाना पड़ा था। अब जब वो दूसरे देश में था, तो उसकी खबर घर तक पहुंच नही रही थी। और उसकी मम्मी पापा बड़े परेशान थे की पता नही की क्या हुआ होंगा मेरे बच्चा का…

अखबारों में और न्यूज चैनल पर लगातार खबरे तलाशते रहते थे की, पता चल जाए की हमारे बच्चे का क्या हुआ होंगा, लेकिन कोई खबर मिल नही रही थी। उसके एक महीने एक बाद न्यूज चैनल में यह आया की युद्ध समाप्त हो गया है और ये घर वाले बेसबरी से इंतजार करने लगे की ।

उनका लड़का कहता है की आप चिंता मत कीजिए में यहां पर सुरक्षित हू, और सब ठीक है? ऐसे बोलकर बेटा घर का हालचाल जान रहा था। उसके बाद उस लड़के ने कहा की पापा बात ऐसी है की जब में घर आऊंगा तब अपने साथ मेरे एक दोस्त को भी ला रहा हूं।

तब उसके मां बाप कहते हैं की हां, लेके आ जाओ कोई दिक्कत नही है। लड़का बोलने लगा की मेरी पूरी बात तो सुन लीजिए, वो जो मेरा दोस्त है ना, वो हमेशा के लिए हमारे साथ ही रहेगा। पेरेंट्स ने थोड़ा सोचा और फिर बोले की ठीक है, ले आओ कोई बात नही।

फिर लड़का बोला की “मेरी पूरी बात तो सुन लीजिए : दरअसल बारूदी सुरंग में मेरा दोस्त था और अचानक धमाका हो गया और उसने अपना एक हाथ और एक पैर को खो दिया। और अब वो बिना एक हाथ और एक पैर के जी रहा है, तो क्या में उसको हमारे साथ हमेशा के लिए लेकर आ जाऊ?

अब उनके पेरेंट्स की आवाज अचानक से बदल गई और उनके आवाज में चिंता आने लगी। और वो अपने बेटे से कहने लगे कि “क्यों लेके आ रहे हो उसको, वो कहा रहेगा हमारे साथ, उसको अपने हाल पर छोड़ दो ना। भगवान सब संभाल लेगा, तुम क्यों इतनी चिंता कर रहे हों।

उसको अपने हाल पर छोड़कर आ जाओ, अगर उसको कभी कुछ मदद लगेगी तो हम करेंगे ना। अब उनका लड़का कहने लगा की क्या हुआ आप अचानक से ऐसे क्यों कहने लगे हो? फिर उसके घर वाले कहते हैं की “बेटा वो हमारे ऊपर बोझ बनकर के रहेगा और हम कहा उसका ध्यान रख पाएंगे, और हमसे इतना सब नही हो पाएगा।”

अब युद्ध तो समाप्त हो गया है और अगर हमारा बच्चा जीवित होंगा तो हमे जरूर कॉल करके हमसे जरूर बात करेगा। उसके एक दो दिन के बाद उनके पास एक कॉल आया, घर में टेलीफोन की घंटी बजी। कॉल उठाया तो वो कॉल उनके बेटे का था, बेटे की आवाज सुनकर घर वाले बहुत खुश हुए की भगवान ने हमारे बच्चे को बच्चा लिया।

फिर लड़के ने उधर से कहा की “ठीक है और कॉल को रख दिया। उसके बाद उस लड़के के घर वाले 40 – 50 दिन उसका इंतजार करते रहे, की अब हमारा बच्चा घर आएगा, लेकिन वो घर आया ही नही। उसके बाद उनके घर एक कॉल आया और उनके घर वालो को बोला की “आप दूसरे देश आइए (जहा पर युद्ध हो रहा था) क्योंकि आपके बेटे की लाश मिली हुई है।”

उसके बाद उस लड़के के घरवाले रोते हुए उस देश चले जाते हैं। उस देश में जाने के बाद उनको बताया जाता है की “आपके बच्चे ने छत से कूद कर जान दे दी है” जब मुर्दा घर में पहुंचे और अपने मृत बच्चे को देखकर सन्न रह गए। क्योंकि उसके बाद उस लड़के के घर वाले बहुत जोर से रोने लग गए और कहने लगे की “काश हमने अपने बच्चे से कह दिया होता की उस दोस्त को लेके आजा, हम उसको साथ में रख लेंगे।” लेकिन उन्होंने ऐसा बोला नही। अगर उन्होंने ऐसा बोला होता तो शायद उनका बेटा जीवित होता।

उनका बेटा यह जानना चाह रहा था की “उनके पेरेंट्स कैसे रिएक्ट करते हैं, पर पेरेंट्स ने कहा की उसको क्यों ला रहा है, वो तो बोझ बनकर रहेगा।”

दोस्तो ये कहानी सिर्फ उन मम्मी पापा की और उस बच्चे की नही है, बल्कि आज के जमाने में ये कहानी सबकी है। आज बहुत सारे लोग हैं, जो सिर्फ फायदा देखकर के रिश्ता बना लेते हैं। और रिश्तों में फायदा ढूंढते रहते हैं और अपने हिसाब से रिश्ते बनाना चाहते हैं।

जिस किसी में कमी दिखी तो उसको दूर कर देते हैं। दोस्तो कमी हर इंसान में है, अगर हम कमियां ढूंढते रहेंगे तो कभी प्यार नही कर पाएंगे। प्यार उनसे भी कीजिए, जिनमें कमियां हैं।

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..