Breaking News

हरलैंड सैंडर्स !!

दोस्तों एक लड़का था जिसका नाम हरलैंड था, उसके घरवालों से उससे बहुत उम्मीदे थी, की वो अपने लाइफ में कुछ न कुछ जरूर करेगा। जब वो 5 साल का था तभी उसके फादर की मृत्यु हो गई, और उसके बाद 17 साल की उम्र में उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। यहां तक की उसे 4 जॉब से निकाला गया हुआ था।

19 साल की उम्र में वो पिता बन गए लेकिन जिंदगी ने उससे ये सुख भी छीन लिया गया, यानी की उसके बेटे की मृत्यु हो गई। उसके एक साल बाद पता नहीं उसकी ओर 2 बेटियां भी उसको छोड़कर चली गई। 22 साल की उम्र में उसे कंस्ट्रक्शन के काम से भी निकाला गया, उसके साथ ही जब उन्होंने आर्मी को ज्वाइन किया तब उनको आर्मी से भी सस्पैंड कर दिया गया।

34 साल की उम्र में उन्होंने नया काम करना शुरू किया, लेकिन उसमे भी वे फैल हो गए। 40 साल की उम्र में पेट्रोल पंप पर चिकन बेचने का काम शुरू किया लेकिन उसमे भी उनको असफलता मिली। उसके 10 साल बाद उन्होंने अपना खुद का रेस्टोरेंट खोला जिसमे आग लग गई। उसके बाद उन्होंने उसे दोबारा से खड़ा किया और आखिर 65 साल की उम्र में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की जिसका नाम Kentucky fried chicken (KFC) था।

दोस्तो 65 साल की उम्र में एक उम्र जब सब लोग रिटायर्ड हो जाते हैं, और इस उम्र में लोग दुबारा से उठने से हार मान लेते है। उस उम्र में उन्होंने अपने चिकन प्रयोग के साथ एक ऐसा बिसनेस खड़ा किया, जो आज दुनिया के 120 देश में हैं। उनके आज दुनिया में 20000 से भी ज्यादा केएफसी रेस्टोरेंट है, और 23 अरब डॉलर से भी ज्यादा उनकी एक साल की कमाई है।

इसीलिए दोस्तो never give up, इस इंसान की विल पावर देखिए, उसने कभी भी हार नहीं मानी और अंत में उसको सफलता  मिल ही गई। आपकी कौन सी कोशिश आपको बहुत ज्यादा आगे तक लेके जायेगी, ये आप नही जानते हैं। इसीलिए कोशिश करते रहिए आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..