करले करले भजन जो उतरना हो पार
ना तो जीवन की नैया रहेगी मजधार|
हरि नाम बिन पार लगे ना
और कोई पतवार लगे ना
देख करके जतन चाहे बन्दे हजार|
कागज की है जीवन नैया
हरि नाम बस इसका खिवैया
ना रटेगा हरी को तो जाएगा हार|
बन्दे किसी को ना तू सतना
ना तू किसी के दिल को दुखाना
न करना तू बैर सबसे करना तू प्यार|
ना अजमेरिया कुछ भी है तेरा
ये जग जोगी वाला फेरा
ना ये तेरा है घर ना ये तेरी दीवार||
wish4me Your wish may come true today…