हरि नाम सुमिर हरि नाम सुमिर
हरि नाम सुमिर सुख धाम
जगत में जीवन दो दिन का .
जगत में जीवन दो दिन का ..
सुंदर काया देख लुभाया
लाड़ करे तन का .
छूटा साँस विगत भयी देही
ज्यों माला मनका ..
जगत में जीवन दो दिन का ..
पाप कपट कर माया जोड़ी
गर्व करे धन का .
सभी छोड़ कर चला मुसाफिर
वास हुआ वन का ..
जगत में जीवन दो दिन का ..
यह संसार कपट की माया
मेला पल छिन का
ब्रह्मानन्द भजन कर बंदे
नाथ निरंजन का . .
जगत में जीवन दो दिन का ..
जगत में जीवन दो दिन का .
जगत में जीवन दो दिन का ..
सुंदर काया देख लुभाया
लाड़ करे तन का .
छूटा साँस विगत भयी देही
ज्यों माला मनका ..
जगत में जीवन दो दिन का ..
पाप कपट कर माया जोड़ी
गर्व करे धन का .
सभी छोड़ कर चला मुसाफिर
वास हुआ वन का ..
जगत में जीवन दो दिन का ..
यह संसार कपट की माया,
मेला दो दिन का
ब्रह्मानन्द भजन कर बंदे
नाथ निरंजन का . .
जगत में जीवन दो दिन का ..
#wish4me
wish4me Your wish may come true today…