Breaking News

हे शारदा माँ

hey sharde maa bhajan

बसंत पंचमी पर्व पर आप लोग को सरस्वती माता की कृपा हम सब को‌ प्रदान हो,  ये प्रार्थना बहुत मन से लिखी गई है ..इसकी हर पंक्ति सुन्दर है .. माँ शारदा का ये स्तुति गान बहुत सुखद है..

हे शारदे मां, हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां

तु स्वर की देवी है संगीत तुझसे, हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे,
हम है अकेले, हम है अधुरे, तेरी शरण हम,हमे प्यार दे मां
हे शारदे मां, हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां

मुनीओं ने समझी, गुणीओं ने जानी, वेदों की भाषा, पुराणों की बानी,
हम भी तो समझें, हम भी तो जानें,विद्या का हमको अधिकार दे मां
हे शारदे मां, हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां

तु श्वेतवरणी, कमल पे बिराजे, हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे,
मन से हमारे मिटा दे अंधेरे,हमको उजालों का सॆसार दे मां
हे शारदे मां, हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां

————————————————————

ओम सर्व मंगल मांगलये
शिवे सर्वार्थ साधिके
शरणिए त्रियंबिके देवी
नारायानी नमसतुते

————————————————————

सरस्वती माँ शत् प्रणाम, घट में भर दे ऐसा ज्ञान।
करें देश सेवा का काम, पढ़ लिखकर हम पाएँ मान।

हे माँ हमको शक्ति दे, जन सेवा की भक्ति दे।
नेक बनें यह युक्ति दे, जात पाँत से मुक्ति दे।

शिक्षा की सब ज्योति जलाएँ, अनपढ़ को हम गले लगाएँ,
समता का हम साथ निभाएँ, जो सोए हैं उन्हें जगाएँ।

शिक्षा की फूली फुलवारी, दुनिया में हो साख हमारी।
रक्षित होंगे सब नर नारी, दे मैया आशीष तुम्हारी।

————————————————————

विद्धा ज्ञान प्रदायिनी,ज्ञान प्रकाश भरो
मोह और अज्ञान तिमिरका माते जगसे नाश करो।

wish4me

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..