हम श्याम दीवाने हैं, ये शान से कहते हैं,
दिन रात साँवरे की, मस्ती में ही रहते हैं।
मिल जाये कोई प्रेमी, ना हैलो ना हाय…..-ii
बाबा का नाम लेके, जय श्याम जी कहते हैं,
दिन रात साँवरे की, मस्ती में ही रहते हैं।
जब संग साँवरा है, किस बात की चिंता है….-ii
खुशियाँ और ग़म सारे, हँसते हुए सहते हैं,
दिन रात साँवरे की, मस्ती में ही रहते हैं।
कोई पूछे पता हम से, क्या ठोर ठिकाना है….-ii
हम अपने साँवरे के, चरणों में ही रहते हैं,
दिन रात साँवरे की, मस्ती में ही रहते हैं।
मेरी जीवन नैया का, है श्याम खिवैया तू….-ii
जब डूबे सब दुनियाँ, हम शान से बहते हैं,
दिन रात साँवरे की, मस्ती में ही रहते हैं।
क्या लेना है दुनियाँ से, सब शोर शराबा है….-ii
मीतू के भजनों में, हम खोए रहते हैं,
दिन रात साँवरे की, मस्ती में ही रहते हैं………..
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…