Breaking News

जाने क्या जादू कर गयो रे


जाने क्या जादू कर गयो रे ओ बांके सांवरियां
बांके सांवरिया मेरे प्यारे सांवरियां
जाने क्या जादू कर गयो रे ओ बांके सांवरियां

जब से सुनी है वैरण मुरलियां
मन में वस् गई तोरी सूरतियाँ
बंसी बजा के किधर गेयो रे ओ बांके सांवरियां

वैरण हो गई रातो की निंदिया,
भूल सकूँ न मैं संवारी सूरतियाँ
भाऊ करेजवा में तर गयो रे ओ बांके सांवरियां

तेरे दर्श को जियरा तरसे नैना मोरा सावन जो बरसे,
बरस बरस घर भर गयो रे
ओ बांके सांवरियां

कारचंद कहे मत तरसाओ
कृष्ण कन्हियाँ दर्श दिखाओ काहे भूल बिसर गयो रे
ओ बांके सांवरियां………

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...