जब से मथुरा मे मेरा आना जाना हुआ
सँवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ
ऐसा मटकी से माखन चुराना हुआ
संवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ………..
तीखे नैना सँवारे के करे है मेरे दिल पे जादू टोना
जब से बजाई प्यारी बंसी नाचे है मथुरा का कोना कोना
प्यारी बंसी का जब बजाना हुआ
संवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ……………
सांवरी सुरतिया प्यारी प्यारी है देखी मैंने जब से गिरधर की,
चैन चुरा के ले जाती है बाते मीठी मुरली धर की
जब से गोकुल में गईया चराना हुआ
संवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ……
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…