जय जय जय श्री कृष्ण मुरारी-2
जय जय जय श्री कृष्ण मुरारी
सुमिरत मिटत लोभ मद तृष्णा
राग द्वेष भव भय तम सारी
जय जय जय……
जय पाप विनाशक धरणी नायक
कृपा सरोवर मुरलीधारी
जय जय जय……..
जय करुणा सागर सब गुण आगर
ब्रज भूषण पीताम्बर धारी
जय जय जय ………
जय रास रचैया कृष्ण कन्हैया
राधा बल्लभ बिपिन बिहारी
जय जय जय…….
जय रणधीर महा बलवीर
कालिय मर्दन गिरिधारी
जय जय जय ……..
जय प्रिया प्रियतम राधा माधव
रास रासेश्वर छैल बिहारी
जय जय जय……………
wish4me Your wish may come true today…