Breaking News

जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार


जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार खुशियाँ ही खुशियाँ छाई सब देते आज वधाई
जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार

सारे जग में मच गया हल्ला यशोदा जाया लला
देखो झूम उठा संसार कैसी शुभ घड़ियाँ आई
जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार

खुशियों का नही ठिकाना झूमे गोकुल बरसाना
सब गाये मंगला चार घर घर में बटी मिठाई
जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार

सब फुले नही समाये मस्ती में नाचे गाये,
बचे बूढ़े और नर नार हुई सब के मन की चाही
जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार

नन्द बाबा यशोदा मैया नाचे कर ता ता थैया,
देखो कैसी अजब बहार
करे भीम सेन कविताई
जन्मे जन्मे कृष्ण मुरार………..

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....