Breaking News

झूला झूलत बिहारी वृंदावन में


झूला झुलत बिहारी वृंदावन में
कैसी छाई हरियाली इन कुंजन में
झूला झुलत बिहारी वृंदावन में…….

इत नन्द को बिहारी उत भानु की दुलारी
जोड़ी लागे अति प्यारी बसी नयननि में
झूला झुलत बिहारी वृंदावन में……

यमुना के कूल वहे सुरंग दुकूल
और खिल रहे फूल इन कदंबनि में
झूला झुलत बिहारी वृंदावन में…..

गौर श्याम रंग घन दामिनी के संग
भई अखियां अपंग छवि भरी मन में
झूला झुलत बिहारी वृंदावन में……

राधा मुख ओर नैना श्याम के चकोर
सखियन प्रेम डोर लगी चरणनि में
झूला झुलत बिहारी वृंदावन में……

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...