मेरे सांवरे तुम कहां छुप गए हो ,
सामने तो आओ दरश दिखाओ,
दीवाना बना कर मोहन कहां खो गए हो,
सामने तो आओ यूं ना सताओ,,,,,,,,
तुमको पुकारे ये बालक तुम्हारा,
मेरी जिंदगी का तुम ही हो सहारा,
कर दो कृपा श्याम मुझ पर भी आके,
तूफा मे नैया फस गई है जाके।
ना आंखों से ओझल हो कर रुलाओ,
सामने तो आओ दरश दिखाओ,
दीवाना बना कर मोहन ,कहां छुप गए हो ,
सामने तो आओ दरश दिखाओ ,,,,,,,
नरसी और सुदामा को श्याम तुमने तारा ,
मीरा की भक्ति को तुमने स्वीकारा,
शरण खड़ा में श्याम कब से हु आके,
सेवा में अपनी मुझको लगा ले ,
विशाल मेरे मोहन तुम बन जाओ ,
सामने तो आओ दरश दिखाओ,
मेरे सांवरे तुम कहां छुप गए हो,
सामने तो आओ दरश दिखाओ,
दीवाना बना कर मोहन कहां खो गए हो
सामने तो आओ यू ना सताओ……..
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…