Breaking News

कलयुग में एक बार कन्हैया ग्वाले बन कर आओ

कलयुग में एक बार कन्हैया ग्वाले बन कर आओ रे
आज पुकार करे तेरी गइयाँ आके कंठ लगाओ रे
कलयुग में एक बार कन्हैया……

जिसको मैंने दूध पिलाया वोही मुझे सताते है,
चीर फाड़ कर मेरे बेटे मेरे मॉस को खाते है,
अपनों की अभिशाप से मुझको आके आज बचाओ रे,
कलयुग में एक बार कन्हैया……

काहे हम को मुक बनाया  घुट घुट कर यु मरने को,
उसपर हाथ दिये न तूने  अपनी रक्षा करने को,
भटक गई संतान हमारी रस्ता आज दिखाओ रे,
कलयुग में एक बार कन्हैया…..

चाबुक से जब पीटी जाऊ हाय हाय चिल्लाती मैं
उबला पानी तन पर फेंके। सहन नही कर पाती मैं
बिना काल मै तिल तिल मरती करुणा जरा दिखाओ रे
कलयुग में एकबार कन्हैया…..

एक तरफ तो बछड़े मेरे  अन धन को उपजाते है,
उसी अन्न को खाने वाले  मेरा वध करवाते है,
हर्ष जरा तुमआके वध पे आके रोक लगाओ रे,
कलयुग में एक बार कन्हैया….

Check Also

maut kee shahajaadee

एक प्रेरणादायक कथा

एक प्राचीन कहानी जो बताती है कि अकाल मृत्यु से कैसे बचा जा सकता है। एक राजकुमार की विवाह के बाद उसे अकाल मृत्यु के खतरे से कैसे बचाया गया....