कान्हाँ कान्हाँ रटते रटते, हो गई है बेहाल,
पी रही मीरा विष का प्याला, आ जाओ नन्द लाल……
होठों पे बस नाम है तेरा, बरसे आखों से पानी -2
भरी सभा में आज पुकारें, कान्हाँ तेरी दीवानी,
सुध बुध खोई प्रीत में तेरी, दर्शन दो तत्काल,
कान्हाँ कान्हाँ रटते रटते, हो गई है बेहाल,
पी रही मीरा विष का प्याला, आ जाओ नन्द लाल……
प्रीतम तेरे मेरे प्रीत की, आज है कठिन परीक्षा -2
तेरे सामने तन को छोड़, यह है अंतिम ईच्छा,
आके गले से मुझे लगा ले, ओ गिरधर गोपाल,
कान्हाँ कान्हाँ रटते रटते, हो गई है बेहाल,
पी रही मीरा विष का प्याला, आ जाओ नन्द लाल………
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…