कह देना मुरली वाले से ,
तेरा यार सुदामा आया है |
ना हाथी हैं ना घोडा है
वो पैदल पैदल आया है
कह देना………..
ना धोती है ना कुरता है
वो मार लंगोटा आया है
कह देना……….
ना पैसा है ना ढेला है
चावल की पोटरिया लाया है
कह देना………..
ना जूते हैं ना चप्पल हैं
वो नंगे पैरों आया है
कह देना…………
ना बीवी है ना बच्चे हैं
वो लठिया टेकता आया है
कह देना………..
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…